फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन ट्रेनों से नकदी सहित हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चोरी के तीन नए मामले अंबाला कैंट के जीआरपी थाने में दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में गुजरात के गांधीनगर निवासी ज्योति बैन ने बताया कि छह जून को वह पठानकोट से वडोदरा जा रहे थे। उनकी सीट ट्रेन नंबर 09098 जम्मूतवी समर एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-7 में थी। सफर के दौरान उन्होंने अपना बैग सीट के ऊपर टांग दिया था। सात जून की सुबह लगभग छह बजे जब वो नींद से उठे तो उनका बैग गायब था। बैग में लगभग 25 हजार रुपये का सामान था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पटना निवासी लाली देवर ने बताया कि 23 अगस्त को वह अंबाला कैंट स्टेशन पर आई थी। ट्रेन नंबर 12904 गोल्डन टेंपल मेल से बिहार जाना था। वो एस-1 कोच की सीट नंबर 7 पर जाकर बैठ गई। ट्रेन रवाना होते ही एक अज्ञात चोर आया और उसके गले से लेडिज पर्स को खींचकर भाग गया। बैग में कुछ नकदी, एटीएम कार्ड व जरूरी दस्तावेज थे। तीसरे मामले में दिल्ली निवासी सृष्टि शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को वह ट्रेन नंबर 14646 शालीमार एक्सप्रेस में जम्मू से सराय रोहिला तक सफर कर रही थी। अंबाला स्टेशन आने पर जब उसकी नींद खुली तो सीट पर रखा बैग चोरी हो गया था। बैग में कुछ कपड़े व जरूरी सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें