अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित दुकान में लगी आग के बाद बिखरा पड़ा सामान व पास खड़े दुकानदार: स्वयं
अंबाला। महेश नगर स्थित ब्रह्मकुमारी चौक के निकट दुकान पर शनिवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर भीषण आग लग गई। दुकान के भीतर रखे फ्रूट, काउंटर व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। पड़ोसियों से सूचना के बाद दुकान मालिक राजीव नागपाल मौके पर पहुंचे। तब तक शटर से धुआं निकल रहा था। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सचिन नागपाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके गया था। आकर देखा तो दुकान के भीतर से धुआं निकल रहा था। जैसे ही शटर खोलने का प्रयास किया उसमें करंट दौड़ रहा था। आनन-फानन स्थानीय लोगों ने बिजली निगम में शिकायत करने के बाद इलाके की बिजली बंद करवाई। तब दमकल के कर्मचारियों ने आग बुझाई। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। पास की दुकानों में भी आग की लपटें न पहुंच जाएं, इस कारण दुकानदारों ने दुकान का सामान सुरक्षित रखना शुरू कर दिया था।
अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित दुकान में लगी आग के बाद बिखरा पड़ा सामान व पास खड़े दुकानदार: स्वयं