बराड़ा के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यशाला के दौरान मौजूद शिक्षक व विशेषज्ञ। प्रवक्ता
बराड़ा। डीएवी स्कूल में तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आरपी रविंद्र आर्य तथा डॉ. रेनू सुहाता उपस्थित रहे। रविंद्र आर्य ने प्रतिदिन व्यवहार में होने वाले तनाव से बचने के तरीकों का वर्णन किया ताकि कक्षा में 6 घंटे तक जीवंत माहौल बना रहे। फिजिकल एजुकेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय सीबीपी सीबीएसई कार्यशाला में हरियाणा व हिमाचल के 60 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान योगेंद्र सिंह और आशीष आनंद भी उपस्थित रहे। उन्होंने शारीरिक विज्ञान को कक्षा में किस प्रकार आसान तरीके से पढ़ाया जा सकता है और बच्चे अपने स्वास्थ्य के प्रति कैसे सजग रह सकते हैं, विभिन्न माध्यमों से सरलतम तरीके बताए। प्राचार्या सुनीता कपूर ने बताया आज के तकनीकी युग में जहां सुविधा बड़ी है और विचारों में खुलापन आया है। संवाद