फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाढ़ के पानी में डूबी फैक्टरी से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। औद्योगिक क्षेत्र में अभी भी जलभराव है, जिस कारण फैक्टरियां बंद हैं। इसी का फायदा अब चोर उठाने लगे हैं। चोरों ने एक फैक्टरी में सेंध लगाकर एक लाख रुपये कीमत की स्टील व अन्य सामान चोरी कर लिया। औद्योगिक क्षेत्र से पानी कम होने के बाद जब मालिक फैक्टरी में पहुंचे तो फैक्टरी से चोरी का पता चला।
पुलिस ने अरविंद आहूजा की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अरविंद आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छावनी में मेन्सफिल रोड पर रहते हैं। उनकी औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर एक में मेटल के सामान की फैक्टरी है। बारिश के कारण पानी आने की वजह से उनकी फैक्टरी कुछ दिनों से बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अगस्त को जब वह अपनी फैक्टरी में गए तो देखा कि उनकी फैक्टरी में से लगभग एक लाख की कीमत का स्टील का सामान, स्टील पिलर, डोर क्लोसर व अन्य सामान चोरी हो गया। इस बारे में उन्होंने अपने तौर पर चोरी हुए सामान की तलाश की, लेकिन सामान के बारे में कोई सुराग नही लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें