फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम की छत तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पंजलासा के निकट शालीमार स्टेट में स्थित दो गोदामों में से छत तोड़कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शालीमार स्टेट के चौकीदार सूरज प्रकाश ने बताया कि 11 जनवरी की देररात वह ड्यूटी कर रहा था। उसी समय उसे गोदाम की छत से दो लड़के अंदर घुसते दिखाई दिए। चौकीदार के अनुसार उन्होंने गोदाम की छत की टीन तोड़ रखी थी।
विज्ञापन

उनमें से एक व्यक्ति गोदाम के अंदर से छत पर चढ़े लड़के को लाइटें बिजली आदि का सामान उठाकर पकड़ा रहा था। चौकीदार के अनुसार उसने आवाज लगाई तो छत पर खड़ा लड़का सामान लेकर वहां से फरार हो गया और दूसरा वहीं छिप गया। वह अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी मोटरसाइकिल पर चोरी किया गया सामान लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें