फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ई-रिक्शा में बैठी महिला के पर्स से सोने के आभूषण चोरी

Sat, 07 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के सदर बाजार में ई-रिक्शा पर जा रही महिला कारोबारी के पर्स से दो शातिर महिलाओं ने सोने के आभूषण निकाल लिए। शातिर महिलाओं ने वीरवार बच्चा खिलाने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने दुकान पहुंचाने के बाद पर्स खोला तो उसमें से सोने की चेन व बालियां गायब थी। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं पर चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी महिलाओं की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी रोजी गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सदर बाजार में के-पारकले के नाम से जूतों की दुकान है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर से दुकान जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। घर से चलते समय अपने पर्स की जांच की थी तो उसमें एक सोने की चेन, दो छोटी बालियां, नकदी व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जब ई-रिक्शा माया वाला चौक के पास पहुंचा तो वहां से दो महिलाएं एक छोटे बच्चे के साथ रिक्शा में सवार हुईं थी। रास्ते भर महिलाएं बच्चे के बहाने बातें करती रहीं व ध्यान भटकाकर रखा। सदर बाजार अपनी दुकान के पास उतरने के बाद जब पर्स चैक किया तो आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें