स्टेडियम के बाहर इन दुकानों को जाएगा तोड़ा
- फोटो : Ambala
निर्माणाधीन वारहीरोज स्टेडियम के बाहर दोनों मुख्य गेटों की बीच बनी 9 दुकानों की जगह कांच की दीवार बनेगी। इससे न केवल स्टेडियम की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि स्टेडियम के भीतर का नजारा भी बाहर वाहनों से गुजरने वाले लोग भी देख सकेंगे। विगत दिवस गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी निरीक्षण के दौरान बाहर बनी दुकानों से बिगड़ रही करोड़ों के स्टेडियम की सुंदरता को देखते हुए मुद्दा भी उठाया था। मंत्री विज ने कहा था कि दुकानों की जगह कांच की दीवार यानी टफन वॉल बनाई जाए।
इन निर्देशों के बाद खेल विभाग ने डीसी को पत्र भेजने के बाद दुकानों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले शिफ्टिंग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी लेकिन स्टेडियम के ठीक सामने स्टेडियम की फव्वारे वाली साइड की दीवार को तोड़कर छोटी-छोटी 9 दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया है। डीसी ने एसडीएम को जल्द ही यह काम पूरा करने का जिम्मा सौंपा गया है।
डीसी को पत्र भेजकर 9 दुुकानों को खाली करवाने के लिए अवगत करवाया था। अब एसडीएम को यह जिम्मा सौंपा गया है। पहले होस्टल में ही नई 9 दुकानें तैयार की जाएंगी, ताकि दुकानदार वहां शिफ्ट हो सकें।
एन सत्यन, डीएसओ