अंबाला। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) निशांत राठी ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ईंधन की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें।
जिले की 24 गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 9000 सिलिंडर उपभोक्ताओं को डिलीवर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते कल ही 14 किलो के 8766 घरेलू व 132 कामर्शियल सिलिंडर वितरित किए गए हैं। नियम के अनुसार, शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद दोबारा गैस बुकिंग कराई जा सकती है। निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम (0171-2982868) स्थापित किया गया है। संवाद