फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी से रिमांड में नहीं मिली फूटी कौड़ी, 22 नए निवेशकों से ठगे 1.57 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किटी के जरिए लोगों से करोड़ों ठगने वाले अमित लूथरा से पुलिस फूटी कौड़ी भी बरामद नहीं कर पाई। रिमांड पूरा होने के बाद अब कोर्ट ने भी आरोपी को जेल भेजने के आदेश दे दिए। रिकवरी न होने से शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए। जांच गंभीरता से हो इसके लिए जांच अधिकारी हटाने का भी आग्रह किया है। उधर ठगी की शिकार हुई 25 और महिलाओं ने पुलिस को शिकायत देकर खुद के साथ 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी होने की बात कही है। ठगी की शिकार हुई ज्यादातर महिलाओं ने भरी आंखों से कहा कि आरोपी लालच देकर उनके परिवार की जमा पूंजी लूट ले गए। हिरासत में अचानक तबीयत खराब होने की वजह से पुलिस ने उसे अपनी निगरानी में रिहा कर दिया था।
विज्ञापन

आरोपी से जांच में नहीं मिली फूटी कौड़ी
ठगी के इस बड़े मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी अमित लूथरा से कुछ भी बरामद नहीं कर पाई। रिमांड पर पुलिस उससे दो दिन तक पूछताछ करती रही। शिकायतकर्ता सुमन चोपड़ा ने पूरे मामले की जांच पर ही सवाल उठा दिए। ठगी में 21 लाख गंवाने वाली सुमन ने कहा कि पकड़े जाने के बावजूद सरोज नारंग को पुलिस पहले ही रिहा कर चुकी है। जबकि अमित से पूछताछ में कुछ नहीं मिला। इसी वजह से सुमन ने जांच अधिकारी से केस वापिस लेने की मांग की है। मामले को लेकर वे ठगी का शिकार हुए लोगों के साथ गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगी।
50 लाख का लालच देकर करवाई गिरफ्तारी
बड़ी ठगी का शिकार हुई सुमन चोपड़ा ने आरोपियों की गिरफ्तारी बेहद योजनाबद्ध तरीके से करवाई थी। पिछले 4-5 महीने से आरोपियों ने सुमन का फोन तक रिसीव करना बंद कर दिया था। ऐसे में उसे अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हो गया था। तब उसके पति अनिल चोपड़ा ने गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई। आरोपी सरोज नारंग को 50 लाख के निवेश का लालच देकर फिनिक्स क्लब बुलाया गया था। यहीं उसे रंगे हाथों पुलिस ने काबू किया था। हालांकि घटनाक्रम के बाद उसका बीपी हाई हो गया। तब पुलिस को उसे अपनी निगरानी में रिहा करना पड़ा। अब पुलिस उसे जल्द ही कोर्ट में पेश करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

इन आरोपियों की तलाश
अभी पुलिस सिर्फ यमुनानगर के लक्ष्मी गार्डन वासी अमित कुमार लूथरा को पकड़कर पूछताछ कर सकी है। जबकि पकड़ी गई दूसरी आरोपी सरोज नारंग से पूछताछ बाकी है। इसके अलावा पुलिस को सरोज नारंग के बेटे सुहेल नारंग, मास्टरमाइंड हरविंद्र सिंह उर्फ गोल्डी बाजवा वासी कांहड़ी कलां यमुनानगर, यमुनानगर के ही कुलदीप नगर वासी वीरेंद्र शर्मा व प्रदीप कुमार की तलाश है।
यह सही है कि पकड़े गए आरोपी से कोई रिकवरी नहीं हुई है। मामले में अभी दूसरे आरोपियों की तलाश है। स्वस्थ होते ही आरोपी सरोज से भी पूछताछ की जाएगी। उसे दोबारा हिरासत में लेने की कार्रवाई चल रही है। दूसरे आरोपियों की भी तलाश चल रही है। मामले में ठगी का शिकार हुए 22 और लोग सामने आए हैं। उनकी ओर से शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन

सुनील कुमार, एसएचओ, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें