फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कनाडा में वर्क वीजा लगवाकर भेजने के नाम पर व्यक्ति से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कनाडा में वर्क वीजा लगाकर भेजने के नाम पर व्यक्ति से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आनंदपुर जलबेहड़ा गांव निवासी रविंद्र कुमार की शिकायत पर अशविंदर उर्फ शमिंदर सिंह बराड़, आशू, सुमन कुमारी, संदीप कल्याण, बिकरम, राकेश रिखी पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र कुमार ने बताया कि 26 अगस्त 2022 वह रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सोल्यूशन कंपनी मोहाली पंजाब में गया था। इसका मालिक राकेश रिखि है। बाद में उसकी मुलाकात बिकरम से हुई। कनाडा का वर्क वीजा लगाने के लिए नौ लाख रुपये में बात हुई थी और आधे रुपये पहले और बाकी बाद में देने थे। दस्तावेज देने के बाद मुख्य आरोपी के साथी उनसे संपर्क करते रहे। टिकट तो कभी वीजा के नाम पर रुपये लेते रहे। हर बार जल्द वीजा आने की बात कहते थे। आखिर में कभी कोई लेट फीस तो कभी कुछ बहाना बनाकर रुपये मांगने लगे। उससे करीब 19 लाख रुपये की राशि ले ली। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों पर शक होने के बाद जब रुपये मांगे तो उन्होंने दी गई राशि लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। साथ ही धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें