फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: चौथी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई, व्यक्ति ने डंडे व थप्पड़ से मारकर रस्सी से बांधा; केस दर्ज

Thu, 02 May 2024 11:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

रणजीत सिंह ने बताया कि उसका 7 वर्षीय बेटा योगेश कुमार गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में छात्र है। बुधवार को वह अपने दोस्त राहुल के साथ उसके घर पर चला गया था। इतने में दोस्त राहुल का पिता नरेश आ गया और बेटे योगेश को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के हमीदपुर गांव में चौथी कक्षा के छात्र की एक व्यक्ति द्वारा थप्पड़, डंडें से पिटाई करने के बाद रस्सी से बांधने का मामला सामने आया है। घायल बच्चे के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे योगेश के दोस्त का पिता है। मारने का कसूर केवल इतना है कि बेटा दोस्त के घर खेलने चला गया था। यह पूरी वारदात आरोपी के पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। मुलाना थाना पुलिस ने आरोपी नरेश के खिलाफ बाल अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में हमीदपुर गांव निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उसका 7 वर्षीय बेटा योगेश कुमार गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में छात्र है। बुधवार को वह अपने दोस्त राहुल के साथ उसके घर पर चला गया था। इतने में दोस्त राहुल का पिता नरेश आ गया और बेटे योगेश को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरहमी से पीटते हुए आरोपी नरेश ने पहले तो थप्पड़ जड़ दिए और लात व चप्पल से पिटाई करने के बाद भी रस्सी से बांधकर डंडों से मारा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मुलाना थाना प्रभारी कमलदीप का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें