नकदी से भरा पर्स चुराने वाले चार युवकों को भेजा जेल
अंबाला सिटी। बलदेव नगर से 24 दिसंबर को व्यक्ति का नकदी से भरा पर्स चुराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान पंजाब के बग्गू माजरा निवासी राहुल उर्फ गुड्डू, मोती नगर निवासी रजत, जोगीवाड़ा निवासी शिवम उर्फ गल्ट व मनमोहन नगर निवासी आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई। आरोपियों से नकदी व दस्तावेज बरामद करने के बाद शनिवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पालम विहार निवासी विशाल कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। संवाद
जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपी का दो दिन का रिमांड
अंबाला। जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने सिटी के सेक्टर-9 थाना निवासी मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ के राम दरबार फेस-2 निवासी सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि मोहित कुमार ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धोखाधड़ी करने का आपराधिक कार्य किया था।
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दूसरे आरोपी को भेजा जेल
बराड़ा। विदेश भेजने के नाम पर बराड़ा के लक्कड़ मंडी निवासी अनिल से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया, जिसकी पहचान दिल्ली के भगत सिंह नगर निवासी सुनील दत्त के रूप में हुई। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी से आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने नकदी बरामद कर ली है। इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार उर्फ राणा ने बतलाया था कि सुनील दत्त भी इस मामले में संलिप्त है। उसी आधार पर गिरफ्तारी हुई थी। पीड़ित अनिल का आरोप था कि आरोपियों ने 1 अगस्त 2022 से 16 अगस्त 2023 के दौरान विदेश भेजने के मामले में उससे धोखाधड़ी की थी।