फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तकनीकी खामी पर उपभोक्ता ने वापस ली शिकायत, अब नए सिरे से करेंगे प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में दिल्ली हाइट्स (मल्टी स्टेट सीजीएचएस लिमिटेड) के खिलाफ दायर एक शिकायत को तकनीकी त्रुटि के कारण वापस ले लिया गया है। आयोग ने शिकायतकर्ता को कानून के अनुसार नए सिरे से मामला दायर करने की अनुमति प्रदान कर दी है। अंबाला के सेक्टर-7 स्थित अर्बन एस्टेट निवासी करण कपूर ने दिल्ली हाइट्स के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई अध्यक्ष नीना संधू, सदस्य रूबी शर्मा और विनोद कुमार शर्मा की खंडपीठ के समक्ष हुई। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता के वकील ने आयोग के समक्ष बयान दर्ज कराया कि वर्तमान शिकायत में कुछ तकनीकी खामियां रह गई हैं। इस कारण वे इस शिकायत को वापस लेना चाहते हैं आयोग की अध्यक्ष नीना संधू ने वकील के बयान को आधार मानते हुए शिकायत को वापस लेने के आधार पर खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें