फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सोमवार रात को चार सड़क हादसों में चार युवकों की मौत,एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। सोमवार की रात चार अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में से एक युवक के शादी की तैयारियां चल रही थी, 20 फरवरी को उसके रिश्ते के लिए लड़की को देखने जाना था। नारायणगढ़ क्षेत्र में सोमवार की रात को हुए इन सड़क हादसों में जान गंवाने वाले तीन युवक मोटर साइकिलों पर सवार थे। एक अज्ञात बताया गया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने चारों हादसे के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इन हादसों में से पहली दुर्घटना नारायणगढ़-रायपुरानी रोड पर कोहड़ाभूरा के निकट हुई। इसमेंजंगू माजरा निवासी जेसीबी पर काम करने वाला 23 वर्षीय बलविंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र मुलखराज के साथ मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान दोनों को सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बलविंद्र काफी दूर झाड़ियों में जाकर गिरा, जहां वह मृत पाया गया। इस हादसे में घायल बलविंद्र के चचेरे भाई अक्षय को लहूलुहान अवस्था में नारायणगढ़ के राजकीय स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
बलविंद्र के पिता रामस्वरूप ने बताया कि अगले रविवार को बलविंद्र के रिश्ते लिये लड़की देखने के लिये जाना था। बलविंद्र के विवाह की तैयारियों के बीच इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लिया। सोमवार रात को दूसरी सड़क दुर्घटना नारायणगढ़-रायपुररानी रोड पर लाहा और भूरेवाला रोड के बीच हुई। यहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। कार चालक की लापरवाही से हुए इस हादसे में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक अपनी कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीसरी घटना लाहा पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार यहां मोटर साइकिल सवार 26 वर्षीय राहुल पुत्र हरदीप सिंह निवासी नारायणगढ़ अपने मामा के घर गांव नगोली से आ रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक राहुल के दो छोटे बच्चे हैं। उसके परिजनों ने बताया कि राहुल के बड़े भाई की भी छह साल पहले साहा के निकट मगरपुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
चौथी दुर्घटना नारायणगढ़-बिधोली मार्ग पर गांव नगांवा के निकट हुई। यहां 26 वर्षीय गांव हरबोन निवासी अजय कुमार पुत्र दीपचंद सोमवार रात को नारायणगढ़ में मैरिज बुकिंग होने के कारण फोटोग्राफी करके घर लौट रहा था। इस दौरान नगांवा के निकट उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। अजय को घायल अवस्था में नारायणगढ़ अस्पताल में दाखिल कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। जहां उसकी मौत हो गई। अजय कुमार की आठ माह की एक बेटी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें