फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के चार शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल और 22 कारतूस बरामद किए गए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद छह दिन के रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीआईए टू को सूचना मिली थी कि हथियारों से लैस बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गांव बब्याल के श्मशान घाट के नजदीक से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। धरे गए आरोपियों में आदर्श नगर थाना गोरखपुर कैंट यूपी निवासी शशांक पांडे, गांव बब्याल अंबाला निवासी साहिल उर्फ बग्गा, विश्वकर्मा नगर अंबाला कैंट निवासी अश्वनी उर्फ मनीष और न्यू प्रीत नगर टांगरी बांध अंबाला कैंट निवासी बंटी शामिल हैं।
पुलिस ने धरे गए आरोपी शशांक पांडे से एक देसी पिस्टल और पांच कारतूस, साहिल उर्फ बग्गा से एक पिस्टल और पांच कारतूस, बंटी से एक पिस्टल और पांच कारतूस तथा अश्वनी उर्फ मनीष के कब्जे से सात कारतूस और तीन खाली खोल बरामद किए हैं। साथ ही बदमाशों के कब्जे से तीन स्मार्ट फोन भी बरामद हुए हैं। एसपी जशनदीप रंधावा के अनुसार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमांड हासिल की गई है। इस दौरान आरोपियों से उनकी आपराधिक गतिविधियों और योजनाओं के संबंध में पूछताछ की जाएगी। साथ ही बरामद मोबाइल की डिटेल खंगाली जाएगी।
विज्ञापन

हथियारों का सौदागर भी है धरा गया एक आरोपी
पुलिस के अनुसार धरा गया एक आरोपी शशांक पांडे हथियारों का भी सौदागर है। बताया जा रहा है कि उसके पास आठ पिस्टल की सूचना मिली थी, जिसमें से चार सोनीपत में और एक अंबाला में किसी साथी को दी, जबकि तीन पिस्टल धरे गए आरोपियों से पुलिस ने बरामद की है।
पुलिस को बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पुलिस चप्पा-चप्पा छान रही है। जहां-जहां पर भी इस प्रकार के बदमाश मिल रहे हैं, उनकी धरपकड़ कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

- अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें