फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग केयर टेकर पर चार राउंड फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मुलाना स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में पार्किंग केयर टेकर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने पार्किंग केयर टेकर पर दो फायर किए, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। जाते समय बदमाश दो बार फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात शाम करीब चार बजे की है। उस समय स्टाफ की ड्यूटी बदली थी। ऐसे में भीड़ लगी हुई थी और सभी कुछ अपनी बाइकें निकाल रहे थे। सूचना मिलने के बाद डीएसपी बराड़ा रजनीश शर्मा और मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से दो खोल बरामद किए गए हैं। मामले में केयर टेकर राजिंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पार्किंग में पीसीआर तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

राजिंद्र ने बताया कि वह वन विभाग में बतौर दरोगा पद से रिटायर्ड है। मौजूदा समय में पार्किंग का केयर टेकर है। रोजाना की तरह दोपहर के समय वह पार्किंग में काम कर रहा था। इस दौरान दो बाइक सवार युवक पार्किंग में घुसे। एक ने हेलमेट डाला हुआ था और पीछे बैठे बदमाश ने कपड़ा बांधा हुआ था। वह कार पार्किंग की तरफ जाने लगे तो उन्हें पीछे से आवाज देकर बाइक पार्किंग में बाइक लगाने के लिए कहा। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो फायर उस पर किए, लेकिन वह बच गया। बाद में भागते हुए बदमाशों ने फायर किए। उधर, स्टाफ की शिफ्ट बदलने के कारण भीड़ थी। देखते ही देखते पार्किंग में हड़कंप मच गया। बाइक लेने वालों ने भागकर जान बचाई।
युनिवर्सिटी में पार्किंग केयर टेकर से 13 अगस्त को व्हाट्सएप पर कॉल कर 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी। कॉल करने वाले ने अपने आप को गैंगस्टर मोनू राणा बताया था। साथ ही रुपये देने से मना करने पर जान से मरवाने की धमकी दी थी। उसने कहा कि फिरौती लेने के लिए वह अपने भतीजे युवराज सिंह को भेजेगा। मुलाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनू राणा व युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रवि कश्यप ने बताया कि वह रामबाग रोड कैंट का निवासी है। वह श्याम बाबा पार्किंग पर मुलाना युनिवर्सिटी में केयर टेकर है। उन्होंने फिरौती की रकम देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद युवराज ने कहा कि वह फिरौती न देने पर उसे जान से मार देंगे और यह कहकर वह चले गए थे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जेल में बंद मोनू राणा से पूछताछ करेगी पुलिस
मुलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गोली चलाने वाले बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मुलाना पुलिस पार्किंग केयर टेकर रवि कश्यप से मंथली मांगने के मामले में गैंगस्टर मोनू राणा से पूछताछ की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से यूनिवर्सिटी के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें