फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्जी पंजीकरण कराकर बेचा धान, चार लोग फंसे

Fri, 22 Aug 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मेरी फसल मेरा ब्याेरा पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण कराने के बाद वर्ष-2022 में अन्य राज्यों से सस्ते दाम में धान लाकर प्रतापनगर मंडी में बेचा गया। ये खुलासा अंबाला की मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने जांच में किया है।
विज्ञापन

टीम में शामिल उपनिरीक्षक प्रवींद्र कुमार ने इस संबंध में प्रतापनगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में सरस्वती राइस मिल के मालिक देवधर निवासी विश्वास गर्ग व मुकेश कुमार, कुरुक्षेत्र के बाबैन स्थित बंसल राइस मिल के पार्टनर करनाल के सेक्टर-7 निवासी अंकुश बंसल व थाना बाबैन क्षेत्र के गांव ईशरहेड़ी निवासी संजू को विभिन्न धाराओं में नामजद किया है।
सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पर कई लोगों ने फर्जी पंजीकरण कराए हैं, जिनके पास न तो स्वयं की जमीन है और न उनके द्वारा कोई जमीन पट्टे पर लेकर खेती की गई। इसके बाद भी उनके नाम पर कई क्विंटल धान पोर्टल पर दर्शाई गई है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि अन्य राज्यों की घटिया क्वालिटी का धान कम कीमत में लेकर मंडियों बेचा गया। इसके बाद उसे मिलिंग के लिए राइस मिलरों को भेजा गया। ऐसा कर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई। इस शिकायत पर सीएम फ्लाइंग टीम ने जांच की।
इसमें पाया कि कुरुक्षेत्र के थाना बाबैन क्षेत्र के गांव ईशरहेड़ी निवासी संजू ने धान खरीद सीजन-2022 में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया। ये पंजीकरण संजू ने करनाल के गांव बीड बडालवा व भूड़पुर, निगद् के असल भूमि मालिकों व किसानों की सहमति के बिना किया। उनकी भूमि से संबंधित राजस्व विभाग के डाटा को पंजीकरण में फर्जी तरीके से दर्शाया। इसके अलावा अन्य राज्यों से धान कम कीमत पर खरीद कर उसे प्रतापनगर मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचा गया। ऐसा कर अनुचित लाभ प्राप्त किया गया। संजू के साथ सरस्वती राइस मिल मालिक देवधर निवासी विश्वास गर्ग एवं मुकेश कुमार का भी उक्त अपराध में शामिल होना पाया गया। साथ ही संजू द्वारा कुरुक्षेत्र के थाना बाबैन की बंसल राइस मिल के पार्टनर करनाल के सेक्टर-7 निवासी अंकुश बंसल के बैंक खाते में अक्तूबर-नवंबर 2022 में राशि ट्रांसफर होना पाई गई। इस तरह आरोप है कि चारों ने मिलीभगत कर इस अपराध को अंजाम दिया। ऐसी शिकायत सीएम फ्लाइंग अंबाला से उप निरीक्षक प्रवींद्र कुमार ने थाना प्रतापनगर में दी। जांच अधिकारी नर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में नामजद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें