जिले में सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में हीरा नगर निवासी अंकित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मार्च को जैन कॉलेज के पास घेल रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया। पुलिस शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरा मामला थाना बलदेव नगर में दर्ज हुआ है। जशमेश नगर जड़ौत रोड अंबाला शहर निवासी जगमोहन लाल 1 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई कि 07 मार्च को गांव काकरू के पास आरोपी तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसके बेटे पवन कुमार को टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
तीसरा मामला थाना बराड़ा में दर्ज हुआ है। गांव अद्योया निवासी कंवरपाल ने 01 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी कि 20 मार्च को गांव उगाला पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
चौथा मामला थाना पड़ाव में दर्ज किया गया। गांव मोहड़ा निवासी कुलवंत सिंह ने 01 अप्रैल को शिकायत दी कि 31 मार्च को एक तेज रफ्तर ट्रैक्टर -ट्राली चालक ने पैदल राहगीर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
----------------------