फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार की टक्कर से बाइक सवार बच्ची समेत चार लोग चोटिल

Sun, 23 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। यमुनानगर के मंदिर से माथा टेककर वापस लौट रहे परिवार की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। यह हादसा धनौरा गांव के निकट 18 नवंबर को हुआ था। हादसे में बाइक सवार ठाकुरपुरा गांव निवासी छह माह की बच्ची जानवी, चालक पिता सागर, पत्नी नैंसी देवी व माता अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जो कैंट के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

मुलाना थाना पुलिस ने घायल सागर की तहरीर पर कार चालक तेपला गांव निवासी भूपिंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल सागर ने बताया था कि वह 18 नवंबर को यमुनानगर के जागधोली गांव स्थित मंदिर में माथा टेकने के लिए परिवार सहित गया था।
दोपहर के समय वापस लौट रहा था तो कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे मुलाना एमएमयू अस्पताल से कैंट के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। हादसे में उसकी टांग में चार तो कंधे में एक फ्रैक्चर है। पत्नी व माता की टांग में फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें