फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआइए-एक के पुलिस दल ने अंतरराज्यीय लूट, डकैती, चोरी और स्नेचिंग करने वाले गिरोह के चार लोगों को काबू किया है। आरोपियों से आठ वारदात सुलझी हैं। इसके बाद टीम ने दो आरोपियों को जेल भेजा या और दो आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग चोरीशुदा बाइक, अवैध पिस्टल, सोने की चेन और एक लाख रुपये भी पकड़े। पुलिस ने 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सुभाष को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसे दो दिन की रिमांड पर लिया और पूछताछ की। इसमें सुभाष ने कई वारदातों को कुबूला था। सुभाष के खिलाफ मुंबई में 15 मामले डकैती के दर्ज हैं, जिनमें वह वांछित है। मेरठ में पांच मामले दर्ज हैं। बंग्लूरू में लूट, डकैती और पुलिस पर फायरिंग के 10 मामले दर्ज हैं, आरोपी ने दिल्ली, फरीदाबाद, रेवाड़ी, शाहबाद, कुरुक्षेत्र में भी वारदात को कुबूला है।
विज्ञापन


पहला मामला

20 जुलाई 2023 को थाना सेक्टर-9 में दर्ज स्नेचिंग के मामले में सीआईए-1 ने शामली गांव रामपुरा निवासी आरोपी सुभाष वर्तमान पता विनोद नगर समराला रोड खन्ना को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय के आदेश पर 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

दूसरा मामला

20 जुलाई को थाना महेश नगर में शामली के टोनी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय के आदेश पर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसी प्रकार 23 जुलाई को थाना सेक्टर-9 में दर्ज स्नेचिंग के मामले में शामली गांव खोखला निवासी आरोपी पूर्ण को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन




तीसरा मामला

27 जुलाई को थाना सेक्टर-9 में दर्ज मामले में शामली अहमदगढ़ निवासी आरोपी महिला गीता वर्तमान पता पंजाब जो डकैती, लूट, स्नैचिंग, चोरीशुदा सामान बेचने का काम करती थी। इसे काबू कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।



आरोपी सुभाष ने पूछताछ में कुबूलीं वारदातें



शहर थाना सेक्टर-9 में 20 अप्रैल को दर्ज स्नेचिंग केस के तहत मामले में शिकायतकर्ता जंडली के लक्ष्मी विहार निवासी रामकरण ने 20 अप्रैल 2023 को लक्ष्मी विहार जंडली में उसकी दुकान में घुसकर दो लड़कों ने जान से मारने की धमकी देकर उसकी सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें