फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुनाफे का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्टॉक मार्केट के जरिये मोटे मुनाफे का झांसा देकर सिटी की शिवालिक कॉलोनी निवासी कमल कुमार से साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी हो गई। साइबर ठग ने पहले तो फोन पर स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने और उसकी जानकारी देने की बात कही थी।
विज्ञापन

फिर लिंक भेजने के बाद ग्रुप में जोड़कर पैसे लगवाते रहे। जब पैसे निकलवाने चाहे तो धोखाधड़ी का पता चला। साइबर थाना पुलिस ने कमल कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता कमल ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 24 जनवरी को राहुल शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया था। खुद को एचएसबीसी सिक्योरिटी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए बोल रहा था कि वह स्टॉक मार्केट में पैसे लगवाते हैं व शिक्षा भी देते हैं। व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही ग्रुप में जुड़ गया।
पहले तो ग्रुप में कई दिनों तक मैसेज आते रहे लेकिन वह नजरअंदाज करता रहा। शातिर आरोपी ने फोन कर मोटे मुनाफे का लालच देते हुए डीमैट अकाउंट खुलवा दिया। झांसे में आने के बाद 13 फरवरी को पहली राशि 70 हजार रुपये आरोपियों के खाते में भेजे। उस समय कमाई हुई राशि ऑनलाइन दिखाई दे रही थी। इस तरह से कुल चार लाख 50 हजार रुपये की राशि भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें