फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईएमटी की सौगात मिलने पर सीएम से मिले पूर्व राज्य मंत्री

Wed, 07 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
आईएमटी मिलने पर सीएम का आभार जताते पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल। प्रवक्ता - फोटो : chineni news
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) का सबसे बड़ा क्षेत्र नडियाली गांव में आएगा। शुरुआती चरण में आईएमटी गांव नग्गल की लगभग 350 एकड़ जमीन, लगभग 413 एकड़ गांव नडियाली की जमीन और 88 एकड़ गांव खैरा की भूमि पर स्थापित की जाएगी। आईएमटी को अंतिम मंजूरी देने पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नायब सैनी को मिठाई खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया। सरकार की मंजूरी के बाद इलाके के किसानों व आमजन के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


किसान संदीप सिंह ने बताया कि इस बड़े प्रोजेक्ट से इलाके में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में अब उनके इलाके के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें