अंबाला। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके में दहशतगर्दों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक से हमला कर मुंह तोड़ जवाब दिया है। इस कार्रवाई के बाद अंबाला में भूतपूर्व सैनिकों के चेहरे खिल गए।
उन्होंने कहा कि भारत की ओर से गई कार्रवाई काबिले तारीफ है। उन्होंने पीएम से गुहार लगाई कि हम भी युद्ध के लिए तैयार हैं बस एक मौका चाहिए। एक बार बुलावे पर चंद मिनटों में 15 से 16 हजार की संख्या में सेना की मदद को पहुंच जाएंगे।
गाड़ी राशन सब अपना ले जाएंगे : चानना
पूर्व वारंट अफसर गुलशन राय चानना ने कहा कि पाकिस्तान नासूर है एक बार इसे जड़ से खत्म कर देना चाहिए। अगर पाकिस्तान हमारी बहनों का सिंदूर मिटा सकता है तो हम इनके सर धड़ से अलग कर सकते हैं। हम प्रधानमंत्री से विनती करते हैं कि हमें भी युद्ध के लिए मौका दिया जाए। सरकार से पैसा भी नहीं लेंगे, गाड़ी अपनी ले जाएंगे, भोजन अपने घर से ले जाएंगे। इसे अलावा असलहा तक अपना इस्तेमाल करेंगे लेकिन पाकिस्तान का नाम मिटा देंगे।
आतंकवादियों के कैंप को बनाया निशाना : सिंह
सेवानिवृत कर्नल आरडी सिंह का कहना है कि भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बिल्कुल सही लक्ष्य चुना। भारत ने आतंकवादियों के कैंप चुने और उन्हें निशाना बनाया। भारत ने समझदारी और संयम दिखाते हुए यह हमला किया है। भारत ने मासूम लोग और उनकी संपत्ति को कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचाया।
सूझबूझ से लिया बदला : मेहरा
रिटायर्ड कैप्टन कर्मचंद्र मेहरा सेना ने पहलगाम के हमले का बदला सूझबूझ के साथ लिया है। इस आतंकवाद ने देश को खोखला कर दिया था। 90 के दशक से पाकिस्तान द्वारा भारत में आतंकवाद फैलाया जा रहा था। पाकिस्तान को कभी मौका नही देना चाहिए। मैंने 1971 का युद्ध लड़ा है। पाकिस्तान को फितरत को अच्छी तरह जानता हूं। अब सरकार को पीछे नहीं हटना चाहिए। सरकार को पाकिस्तान की हरकत के अनुसार जवाब देना चाहिए।
पाकिस्तान को दिया मुंह तोड़ जवाब : इंद्रजीत
भूतपूर्व सैनिक नायक इंद्रजीत सिंह तुर्का ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का पता चलना चाहिए। भारत ने पाकिस्तान को जो मुंहतोड़ जवाब दिया है। बहुत अच्छी बात है। पाकिस्तान जैसे आतंकवाद फैलाने वाले देशों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। इस घड़ी में सभी देशवासी भारत के साथ खड़े हैं।
गुलशन राय चानना,वारंट अफसर,भूतपूर्व सैनिक ।
गुलशन राय चानना,वारंट अफसर,भूतपूर्व सैनिक ।
गुलशन राय चानना,वारंट अफसर,भूतपूर्व सैनिक ।