फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाधान शिविर में पूर्व सरपंच ने रखी पशुओं की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें नगराधीश अभिषेक गर्ग ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के साथ-साथ संबंधित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहें है। यह शिविर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहें है।
विज्ञापन

इस दौरान समाधान शिविर में बाडा के पूर्व सरपंच नायब सिंह ने बेसहारा पशुओं व पानी की निकासी संबंधी समस्या रखी, आनंद विहार से सीमा देवी ने परिवार की आय के सत्यापन करवाने के बारे, एक ने परिवार पहचान पत्र में त्रुटि को ठीक करवाने के बारे, इसके साथ पेंशन संबंधी व अन्य समस्याएं आईं। नगराधीश ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें