फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व मंत्री बोले शिकायत करने वाले षड्यंत्रकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बहबलपुर गांव के पीड़ित दलजीत सिंह और पंच रवि कुमार की ओर से पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल पर सत्ता के दुरुपयोग का विवाद अब बढ़ रहा है। शहरभर में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा करने के दूसरे दिन पूर्व राज्यमंत्री का बयान सामने आया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने धनबल और बाहुबल के बलबूते उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया है लेकिन ऐसे लोगों के पास जनबल नहीं है। असीम गोयल ने कहा कि यह गांव की पंचायत और तीन लोगों का आपसी मामला है। जो कि गांव में बने अंबेडकर भवन से जुड़ा है। लेकिन यह कुछ ऐसे राजनीतिक लोगों का षड्यंत्र है जो सामने से नहीं लड़ सकते। वहीं इस मामले को लेकर बहबलपुर गांव के मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि किरपाल सिंह भी सामने आए।
उन्होंने असीम गोयल पर आरोप लगाने वाले दलजीत सिंह ओर पंच रवि कुमार पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर भवन पर कब्जा करने के आरोप लगाए। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि गांव में बने आंबेडकर भवन के लिए ये लोग बीते लगभग 15 वर्षों से अड़चनें लगा रहे हैं। पिछले कई सरपंचों के कार्यकाल में भी इन लोगों ने यही काम किये थे। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि इस मामले को लेकर अब पूरे गांव ने डीसी अंबाला को भी एक पत्र लिखकर मामले की वास्तविकता बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें