फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फंसने के डर से आसपास के शहरों की महिलाओं को बनाते थे शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में सामने आए भ्रूण लिंग जांच मामले में शातिरों की ओर से धोखाधड़ी करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सागर व उसका दोस्त रज्जी अंबाला में फंसने के डर से आसपास के शहरों की गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाते थे।
वह उनसे कहते थे कि उनकी अस्पताल में जान पहचान है और वह भ्रूण लिंग जांच करवाते हैं। अस्पताल में लाने के बाद महिलाओं का सामान्य ओपीडी कार्ड बनवाते थे।
वह महिला के गर्भवती होने की बात छुपाकर डॉक्टर को ये बताते थे कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। चैकअप के बाद वह कार्ड पर सामान्य अल्ट्रासाउंड वॉल एबडोमन लिखा लेते थे और अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद बोल देते थे कि लड़का है। इस तरह से वह पैसे ठग लेते थे। हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक आरोपियों की ओर से पहली बार ऐसा करने की बात कही जा रही है।
वहीं पीएनडीटी टीम को शक है कि आरोपी कुछ समय पहले से ऐसा कर रहे होंगे। पकड़े गए दोनों आरोपी सागर व रज्जी को शुक्रवार अंबाला कैंट थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला कैंट थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अंबाला के पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन भंडारी की शिकायत पर की। पुलिस ने इयान रज्जी व अस्पताल के चतुर्थी श्रेणी के कर्मचारी सागर पर बीएनएस की धारा 318-4 धोखे में रखना, 61 दो या दो से अधिक व्यक्ति व पीएनडीटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि शिकायतकर्ता डॉ. विपिन ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए अन्य किसी स्टाफ की संलिप्ता का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें