फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चार माह बाद मेयर को नगर निगम में मिलेगा कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मेयर सैलजा सचदेवा को नगर निगम में बनाए गए नए कार्यालय में बिठाने की तैयारी शुरू हो गई है। वह करीब चार महीने के बाद 11 जुलाई को अपने नए कार्यालय में बैठेंगी। हवन के बाद कार्यालय में प्रवेश किया जाएगा। कार्यालय में बैठकर वह जनता की समस्याएं सुनेंगे। मेयर कार्यालय का कार्य करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अमर उजाला के अंक में 9 मई को भी समाचार प्रकाशित किया गया था। नगर निगम की ओर से कार्यालय को दोबारा तैयार करने के लिए 4 लाख 60 हजार का टेंडर लगाया गया था।
विज्ञापन

निगम की ओर से मेयर का कार्यालय सीनियर डिप्टी मेयर के कार्यालय में ही बना दिया गया था। इसके बाद यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा। इसके बाद निगम की ओर से सीनियर डिप्टी मेयर का कार्यालय नया बनाया गया। मेयर कार्यालय को नए सिरे से तैयार करने के लिए नया टेंडर लगाया गया था। पहले टेंडर लगाने में कई दिन बीते थे और टेंडर होने के बाद भी कार्य लेट शुरू हुआ था। अब यह कार्य करीब 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जो कार्यालय में कार्य होना है, वह भी 11 जुलाई से पहले पूरा होने की संभावना है।
मेयर सैलजा सचदेवा ने कहा कि शहर को जलभराव से बचाने के लिए उनके पति मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने दिन-रात एक कर दिया। दिन में ही नहीं रात 2 बजे भी शहर में सफाई अभियान चलवाया। इससे शहर में जलभराव की स्थिति नहीं बनी। कुछ ही घंटों में पानी की निकासी हो गई। मेयर सैलजा ने बताया कि अब वह 11 जुलाई को अपने नए कार्यालय में बैठेंगी। पहले हवन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें