फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: रिश्वत लेते पकड़ा गया फूड इंस्पेक्टर, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई, रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Mon, 09 Jun 2025 09:39 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

 विजिलेंस ब्यूरो ने अंबाला के बराड़ा में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राशन डिपो एसोसिएशन के प्रधान की कार्रवाई पर की गई है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा फूड इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बराड़ा में सोमवार को विजिलेंस ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई राशन डिपो एसोसिएशन बराड़ा के प्रधान मनजीत सिंह की शिकायत के आधार पर की गई। मनजीत सिंह ने अम्बाला विजिलेंस ब्यूरो को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर बराड़ा में एक सरकारी राशन डिपो है, जो जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बराड़ा के नियंत्रण में संचालित होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य उप-निरीक्षक मनोज कुमार ने उन पर दबाव डालकर पहले 10  हजार रुपये की रिश्वत ली थी।

विज्ञापन


रिश्वत की मांग

मनजीत सिंह के मुताबिक मनोज कुमार ने उनसे फोन पर संपर्क कर मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान मनोज ने डिपो संचालन के लिए 6,600 रुपये अपने लिए और 20 हजार रुपये उच्च अधिकारियों के लिए बतौर कमीशन मांगा, यानी कुल 26 हजार 600 रुपये की रिश्वत की मांग की। बाद में यह राशि 21,000 रुपये पर तय हुई।

रंगे हाथों गिरफ्तारी

सोमवार को मनजीत सिंह ने विजिलेंस टीम की मौजूदगी में मनोज कुमार को बराड़ा की मार्केट कमेटी में 21 हजार रुपये की रिश्वत दी। विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Ambala: पति बना हैवान... क्रिकेट बैट से पत्नी का सिर फाड़ा, 30 टांके लगे, लव मैरिज के बाद रिश्ते में पड़ी दरार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें