अंबाला। सिरसगढ़ गांव में बहुजन प्रेरणा स्थल के तत्वावधान में महाथेरो प्रज्ञारक्षक चक्रवर्ती प्रचारक बौद्ध भिक्षु भंते महाराज का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निराकारी जागृति मिशन के गद्दीनशीन चेयरमैन व महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने कहा कि महात्मा बुद्ध के पंचशील सिद्धांत और बुद्धं शरणं गच्छामि के महामंत्र को अपनाकर मनुष्य का उद्धार संभव है। प्रकाश भारती ने बताया कि उनका जन्म अंबाला के गांव तेपला में हुआ था। प्रकाश पाखी ने कहा कि भंते एक तत्वदर्शी संत थे। सिद्धार्थ नरेश ने बुद्ध वंदना व पंचशील के महत्व को समझाया। मंच का संचालन मास्टर मांगे राम ने किया। कार्यक्रम में मेहरचंद जरोरा, नरेश सारण माैजूद रहे। संवाद