फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरे ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, इंतजार करते रहे यात्री

Sun, 04 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ दिखाई दिया। शनिवार को कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से गंतव्य पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह और रात के समय दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की गति सीमित रखनी पड़ी।
विज्ञापन



नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12311 करीब 4 घंटे, सीएसएमटी-एएसआर एक्सप्रेस 11057 करीब 13 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 14217 लगभग 8 घंटे, जबकि मालवा एक्सप्रेस 12919 अपने तय समय से 4 घंटे 30 मिनट की देरी से रही। 12716 करीब 30 मिनट और 22430 लगभग 2 घंटे लेट रही। लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग यात्राएं भी प्रभावित हुईं। स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटरों पर नजर आए। स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोहरे के दौरान ट्रेनों की गति नियंत्रित की जाती है। मौसम साफ होने पर स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें