फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 140 विद्यार्थियों को विज ने किया सम्मानित

Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी आवास पर उर्जा मंत्री के साथ मौजूद बच्चे। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। टेंडर हार्ट हाई स्कूल के 140 मेधावी विद्यार्थियों को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सम्मानित किया। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति को पांच लाख रुपये अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विद्यार्थियों को शैक्षिक तथा खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल प्रिंसिपल सरवन कौर ने बताया कि लगभग 140 विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ से रजनी सिंह, सुकृति, सिम्पी, कविता, कृष्णा, मीनाक्षी व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें