संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कोहरे के कारण एक बार फिर 16 ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। सोमवार को मौसम साफ होने व धूप निकलने के कारण अधिकांश ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित समय पर रहा और समय से स्टेशन पर पहुंची। लेकिन मंगलवार को फिर कोहरा पड़ने से ट्रेनों की गति बिगड़ गई और देरी से चलने लगी। इसके कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। वहीं गंतव्य तक पहुंचने के लिए जो भी ट्रेन पहले आ रही थी, उसमें सवार होने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। ट्रेनों के सही आवागमन की जानकारी न मिलने के कारण भी ठंड में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
- देरी से चलने वाली ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 3.40 घंटे तो 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस दो घंटे, 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 14521 दिल्ली-अबाला कैंट एक्सप्रेस एक घंटा, 12903 बांद्रा-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 1.30 घंटे, 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी 1.40 घंटे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 40 मिनट, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, 20 मिनट, 14681 दिल्ली-जालंधर सिटी 20 मिनट, 22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल 20 मिनट, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू 25 मिनट, 20433 सूबेदारगंज-कटरा जम्मू मेल 30 मिनट, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की क