फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में फ्लू ओपीडी शुरू

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बनी फ्लू ओपीडी: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। कोविड के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में तैयारियां पूरी हो गई हैं। अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक के भूतल पर फ्लू ओपीडी बनाई है। इस ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए टेस्टिंग के अलावा सैनिटाइजर, मास्क और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाएं रखी हैं।
विज्ञापन

साथ ही लैब में एंटी जन टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक जिले में कोई भी कोविड का मरीज नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ओपीडी व इमरजेंसी वार्ड में लंबे समय से बुखार, सर्दी से ग्रस्त होकर आने वाले संदिग्ध मरीजों पर भी नजर रखी जा रही है।
लंबे समय से बीमार का खंगाल रहे इतिहास

ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में कोई मरीज लंबे समय बुखार के ग्रस्त होकर आता है तो उसकी हिस्ट्री का भी पता लगाया जाता है कि आखिर वह किसी दूसरे जिले से तो नहीं आया। या फिर उसके संपर्क में कोई कोविड संक्रमित मरीज तो नहीं था। साथ ही उसका डाटा भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन

गंभीर मरीज के लिए तीन प्राइवेट रूम भी चयनित
कोविड का गंभीर मरीज आने पर उसे दाखिल करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से तीन प्राइवेट रूम भी चयनित किए गए है। यह कमरे आईपीडी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर स्थित है। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि कोई कोविड का मरीज आता भी है तो उसे पहले होम आईसोलेट किया जाएगा। मरीज व उसके परिवार की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
कोविड के लिए फ्लू ओपीडी तैयार कर दी गई है। तीन रूम में भी चयनित किए हैं। फिलहाल कोई मरीज सामने नहीं आया है।
डॉ. जतिंद्र चौहान, आरएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें