फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष बने संदीप

विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद एडवोकेट संदीप सचदेवा का अ​भिनंदन करते हुए राष्ट्रीय पंजाब
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शनिवार को संघ की बैठक हुई। इसमें विभिन्न जोन के अध्यक्ष सहित मेयर सैलजा सचदेवा भी पहुंची। संघ के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से एडवोकेट संदीप सचदेवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जुलाई तक अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए सभी जोन प्रभारी से आवेदन मांगे गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सचदेवा ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अरुण मेहंदीरता को राष्ट्रीय महासचिव और राजीव मदान को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही संघ के अधिकारियों ने मेयर सैलजा सचदेवा को महिला विंग की कमान सौंपी।
एडवोकेट संदीप सचदेवा ने कहा कि वह महासंघ के सभी 158 सदस्य संगठनों को सक्रिय करके मुख्य धारा में जोड़ेंगे और महासंघ का विस्तार करेंगे। साथ ही साथ पंजाबी समाज के नए संगठनों को भी महासंघ के ध्वज के अंतर्गत लाया जाएगा। महासंघ के संरक्षक इंद्र मोहन भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ का वटवृक्ष जो पिछले कई वर्षों में बड़ा हुआ है और लगातार कार्य करने वाले सदस्यों के और विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर अंबाला की पंजाबी बिरादरी विकास सभा की कार्यकारिणी में से अश्विनी ढींगरा, हरिंदर गुलाटी, सन्नी आनंद, राजीव मदान, दीपक थरेजा, राजेश लूथरा, गुलशन भाटिया, विकेश चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें