फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद बदली फिजा, गर्म कपड़ों की बढ़ी खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हल्की बरसात ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी। करीब चार डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। उधर, मौसम में ठंडक बढ़ने के कारण गर्म कपड़ों की खरीदारी करने के लिए ग्राहकों की आवाजाही बाजारों में बढ़ने लगी है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सोमवार को मौसम में हुई ठंडक के कारण ग्राहक कपड़ों की खरीदारी करने के लिए मार्केट पहुंच रहे हैं। वहीं दुकानदारों की ओर से ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के गर्म कपड़ों की वैरायटी दुकानों पर रखी गई है।
विज्ञापन

इनमें गर्म सूट, पाटी वेयर सूट, गर्म वूलन कंबल, गर्म कुर्तियां, लेदर जैकेट, वूलन जैकेट, गर्म स्वैटर व बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की वैरायटी दुकानों में हैं। दुकानदारों की मानें तो अचानक मौसम में हुए बदलाव को लेकर ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं तापमान में गिरावट के चलते आगामी 10 दिन में ठंडक में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है। ज्यादा ठंड होने पश्चात ग्राहकों की चहलकदमी बाजारों में बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदारों ने उम्मीद जताई है कि इस बार सर्दी का सीजन बेहतर होने की संभावनाएं हैं। बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
बीते कई वर्षों से सिटी कपड़ा मार्केट में कंबल व गर्म कपड़ों का कारोबार कर रहे हैं। ग्राहकों के लिए गर्म कपड़ों व गर्म वूलन कंबल वैरायटी दुकान पर उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसकी खरीदारी करने ग्राहक दुकानों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

-रोहित खेत्रपाल, संचालक हर्ष गारमेंट, कपड़ा मार्केट अंबाला सिटी।
सूट, साड़ी, लहंगे पार्टी वेयर कपड़ों का कारोबार कर रहे हैं। सर्दी के सीजन में गर्म सूट व वूलन कपड़ों की बिक्री में बढ़ोतरी हो जाती है। वहीं ग्राहकों के लिए गर्म कपड़ों की बेहतर व सुंदर वैरायटी दुकान पर रखी गई है जोकि ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही है।
-दीपक ठाकुर, संचालक दीपक क्लॉथ हाउस, कपड़ा मार्केट अंबाला सिटी।
इस बार सर्दी का सीजन दुकानदारों के लिए बेहतर होने वाला है। इस बार गर्म कपड़ों से संबंधित कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं दुकानदारों ने सर्दी सीजन के लिए ग्राहकों को बढ़िया वैरायटी के कपड़े उपलब्ध करवाने के लिए बहुत तैयारी की है।
-मदन चौहान, संचालक अमन गारमेंट, कपड़ा मार्केट अंबाला सिटी।
सर्दी के सीजन को लेकर गर्म वूलन कंबल, गर्म बेडशीट व वूलन के कपड़ों की बढ़िया वैरायटी ग्राहकों के विभिन्न राज्यों से मंगवाई गई है। सोमवार को दिन भर हुई हल्की बरसात ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है। इस वजह से ग्राहक बाजारों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-अमित कुमार, संचालक धवन ट्रेडिंग कंपनी, कपड़ा मार्केट अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें