फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच नई इलेक्ट्रिक बसें पहुंचीं, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
अंबाला सिटी बस अड्डा परिसर में खड़ी पांच नई इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
विज्ञापन
दो दिन के भीतर पांच और बसें आएंगी, स्थानीय मार्गों पर बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले को पांच नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। इन नई बसों के आने से अब इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिनों के भीतर पांच और बसें अंबाला पहुंच जाएंगी जिससे यह आंकड़ा 25 तक पहुंच जाएगा। अंबाला पहुंची इन पांचों नई बसों का पंजीकरण कार्य जारी है। जैसे ही कागजी औपचारिकताएं और तकनीकी जांच पूरी होगी, इन्हें तुरंत स्थानीय मार्गों पर संचालन के लिए उतार दिया जाएगा।
बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को सफर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में जिले में संचालित इलेक्ट्रिक बसें मुख्य रूप से अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, बराड़ा, यमुनानगर और नारायणगढ़ जैसे प्रमुख मार्गों पर चल रही हैं। ये बसें न केवल आरामदायक हैं बल्कि शोर और प्रदूषण मुक्त भी हैं।
विज्ञापन

नई बसों के आने के बाद विभाग की योजना इन्हें उन लोकल रूटों पर लगाने की है, जहां यात्रियों की संख्या अधिक है और साधनों की कमी है। इससे स्थानीय नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। जैसे-जैसे बेड़ा बढ़ेगा, शहर के अंदरूनी हिस्सों और ग्रामीण रूटों को भी इनसे जोड़ा जाएगा ताकि लोग निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक और सुरक्षित परिवहन अपनाएं।
विज्ञापन


अंबाला में पांच नई इलेक्ट्रिक बसें आई हैं, इन बसों के आने से डिपों में बसों की संख्या 20 हो गई है। इसके अलावा इस सप्ताह में पांच और नई बसें आनी है। इन बसों के आने से यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
- अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, अंबाला डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें