फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस की पहली बैठक: पार्षदों ने पार्क न होने और सफाई व्यवस्था का उठाया मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा नगर पालिका की हाउस की पहली मीटिंग शांतिपूर्ण हुई। मीटिंग में सभी 16 वार्डों के पार्षद शामिल हुए और अपने वार्डों की समस्याएं गिनवाई। इसके अलावा बराड़ा में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। जिसके संबंध में जल्द ही नए टैंडर जारी होंगे। नगर पालिका के अध्यक्ष रजत मलिक ने बताया कि बैठक में प्रत्येक वार्ड में सफाई, नालियों और गलियों को लेकर मांग की गई।
विज्ञापन

इसके बारे में जल्द ही प्रत्येक वार्ड में काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा बराड़ा में बारिश से पहले नालों की सफाई को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं, बराड़ा में कोई पार्क न होने से सभी ने रोष जताया और मांग की कि बराड़ावासियों के लिए पार्क का निर्माण होना चाहिए। रजत मलिक ने कहा कि इसके के लिए अधिकारियों से बातचीत कर जगह चयनित की जाएगी।
पार्क का निर्माण किया जाएगा। बराड़ा में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त करवाया जाएगा। इसके लिए टैंडर हो चुका है और जल्द ही नए सफाईकर्मियों को बराड़ा की सफाई का जिम्मा सौपा जाएगा। रजत मलिक ने कहा कि बराड़ा का विकास ही उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में सभी पार्षद उसका साथ दे रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस अवसर पर सचिव राजेश कुमार, पार्षद शमशेर सिंह, पार्षद विजय छाबड़ा, गुरजिन्द्र कौर, प्रवेश मेहंदीरत्ता, पवन कुमार, अमित मक्कड़, दिव्या कपूर, अर्चना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें