फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला कोर्ट परिसर में फायरिंग: एसपीओ की सर्विस गन से चली गोली छत पर लगी, कारण जानने में जुटी पुलिस

Sat, 04 Nov 2023 02:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला सिटी कोर्ट परिसर में तैनात एसपीओ की सर्विस गन से गोली चल गई। इस दौरान एसपीओ मेन गेट पर तैनात था। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद सीधा कोर्ट परिसर के लेंटर से टकराई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी कोर्ट परिसर की सुरक्षा में तैनात एसपीओ की सर्विस गन से गोली चलने का मामला आया है। बताया जाता है कि सुबह के समय सुरक्षा कर्मी उस दौरान मेन गेट पर तैनात था कि अचानक गोली चल गई। पूरे कोर्ट परिसर में गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि शनिवार का दिन होने के कारण कोर्ट में छुट्टी थी और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


मामले को देखते ही देखते पुलिस की जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, सूचना पाकर एएसपी दीपक भी मौके पर पहुंचे। आखिर देखा जा रहा है कि गोली चलने के पीछे का क्या करना रहा। गोली चलने के बाद सीधा कोर्ट परिसर के लेंटर से टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें