फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रताप फैक्ट्री में रुई के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली जीटी रोड पर स्थित प्रताप फैक्ट्री में रूई के गोदाम में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का कारण फिलहाल शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि आग लगने के समय मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे। अचानक आग की लपटें देखकर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लपटें उठने लगी।
विज्ञापन

पहले मजदूर अपने स्तर पर ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे। करीब 30 मिनट बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। उस समय तक आग पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी। मौके पर कैंट, सिटी व बराड़ा की कुल चार गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। गनीमत यह रही कि सभी मजदूर समय रहते बाहर निकल गए। आसपास के लोगों का भी जमावड़ा लग गया था।
मालूम हो कि प्रताप फैक्ट्री में कपड़ा बनता है। यही कारण है कि फैक्ट्री में अलग-अलग गोदाम भी बने हुए हैं। वहीं आग फैलने के बाद गोदाम के पास ही लगा ट्यूबवेल सहारा बना। मजदूर अपने स्तर पर ही पानी की बौछारें कर रहे थे, लेकिन रूई व धागा होने के कारण आग फैलती जा रही थी। इसके अलावा ट्यूबवेल से दमकल विभाग की गाड़ियों को भी काफी सहारा लगा। इसके अलावा मजदूरों ने अपने गोदाम में खड़े पानी के टैंकरों से भी मदद ली।
विज्ञापन

2019 में भी लगी थी आग

प्रताप फैक्ट्री के गोदाम में रखे कपड़ों के बंडल में आग लगने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2019 में भी भीषण आग लग गई थी। गोदाम का शेड टूटकर गिर गया और आग की लपटें आसमान छूने लगी थी। कई किलोमीटर दूर से धुएं के गुब्बार नजर आए थे। उस समय कैंट, सिटी, शाहाबाद के अलावा एयरफोर्स और आईओसी की फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था।





प्रताप फैक्ट्री के रूई के गोदाम में आग लग गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बराड़ा, अंबाला कैंट व सिटी से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची है।
विज्ञापन

-महावीर, हेड कॉन्स्टेबल, मोहड़ा चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें