फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिसकर्मी पर हमला और लूटने के 4 आरोपियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जेल पुल के नीचे गुरुग्राम के पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ बलदेव नगर थाने में लूट की धारा 309(6) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है, लेकिन 24 घंटे बाद भी किसी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सुरक्षा व व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। वारदात के समय पुलिसकर्मी सादी वर्दी में था।
विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए बलदेव नगर पुलिस के साथ सीआईए-1 की टीम जुट गई है। तीन अलग-अलग टीमें संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
गुरुग्राम पुलिस लाइन (भौंडसी) निवासी 44 वर्षीय मुकेश कुमार गुरुग्राम पुलिस के पीओ स्टाफ में तैनात हैं। पुलिस के अनुसार, मुकेश एक मुकदमे के आरोपी का प्रोडक्शन वारंट लेकर सेंट्रल जेल अंबाला जा रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 1:40 बजे बस स्टैंड से थ्री-व्हीलर में बैठकर वह जेल पुल के पास उतरे। जेल का सही रास्ता न पता होने के कारण वह पुल के नीचे ब्लॉक की ओर चले गए।
विज्ञापन

उसी समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अज्ञात युवक आए। आरोपियों ने उतरते ही चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और सारा सामान मांगा। मुकेश के विरोध करने पर चारों बदमाशों ने उन पर चाकुओं और लात-घूसों से हमला कर दिया।
शरीर पर आईं नौ चोटें

हमलावरों ने मुकेश के सिर, कंधे, बांह, माथे और दोनों जांघों पर चाकू से कई वार किए। डॉक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश के शरीर पर 9 गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से 7 धारदार हथियार की हैं। वारदात के बाद आरोपी मुकेश का मोबाइल और पर्स से 1500 रुपये निकालकर भाग गए, जबकि कागजात व वर्दी वाला बैग वहीं छोड़ गए। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें