फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुटीक पर तोड़फोड़ और लूटपाट मामले में 50 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
शहजादपुर में दुकान के अंदर तोड़फोड़ करते हुए नकाबपोश बदमाश फुटेज में हुए थे कैद: सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
- पुलिस अधीक्षक को शिकायत के बाद कार्रवाई, 16 अगस्त को हुई थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। साई मार्केट स्थित साई बुटीक में हथियारों से लैस होकर तोड़फोड़ व जरूरी कागजात लूटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक दिन पहले ही पीड़िता बबीता ने पति के साथ पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से न्याय की गुहार लगाई थी।
कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद सोमवार रात में ही शहजादपुर थाना पुलिस ने यशपाल उर्फ बंटी, आशु और सतीश सहित 50 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। साई मार्केट निवासी बबीता ने पुलिस को बताया कि 6-7 साल से वह अपनी पुश्तैनी दुकान में बुटीक चलाती हैं। 16 अगस्त दोपहर 1:30 बजे यशपाल उर्फ बंटी, आशु और सतीश अपने 50 साथियों के साथ आया था। सभी के हाथों में डंडे, गंडासी, लोहे के पाइप व पिस्तौल थे जो जबरन दुकान में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें हथियारों के बल पर दुकान में कैद कर दिया और विरोध करने पर पीटा। आरोपियों ने पूरी दुकान में तोड़फोड़ की और अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले। गल्ले में रखी नकदी, सामान और जरूरी कागजात लिफाफों में भरकर ले गए। जब किसी राहगीर ने बाहर से डायल-112 को बुलाया तो भाग गए।


घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- ओम चंद, थाना प्रभारी शहजादपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें