फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शूटिंग चैंपियनशिप में रणिंदर ने मारी बाजी

विज्ञापन
रणिंदर सिंह। - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला सिटी। सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 शूटिंग चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के आठवीं कक्षा के छात्र रणिंदर सिंह ने अपनी अचूक निशानेबाजी से शहर का नाम रोशन किया है। रणिंदर ने अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
8 से 11 अगस्त तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर भारत के कई प्रमुख विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बीच रणिंदर ने अपनी एकाग्रता, अनुशासन और सधे हुए निशानों से विरोधियों को पछाड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल परिसर और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की इस स्वर्णिम सफलता पर डीपीएस की प्रधानाचार्या कनिका गुप्ता ने रणिंदर को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रणिंदर का यह प्रदर्शन उसकी कड़ी मेहनत, खेल के प्रति समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। इस सफलता ने न केवल स्कूल का मान बढ़ाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। प्रधानाचार्या ने रणिंदर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें