फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पराली जलाने पर सारंगपुर गांव के तीन किसानों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। खेतों में पराली जलाने के मामलों पर प्रशासन और कृषि विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। खंड कृषि अधिकारी (अंबाला-1) की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने सारंगपुर गांव के तीन नामजद सहित अन्य किसानों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।
खंड कृषि अधिकारी दर्शन ने सदर थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि हरसैक और ऑफलाइन माध्यम से एक्टिव फायर लोकेशन प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर ग्राम स्तरीय कमेटी ने सारंगपुर गांव के खेतों का भौतिक निरीक्षण किया और मौके की जीपीएस लोकेशन दर्ज की। जांच के दौरान खेतों में धान की पराली के अवशेष जलाए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने सारंगपुर निवासी देशराज व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि 27 अक्तूबर को किला नंबर 26/13 में पराली जलाई गई थी। मामले की जांच एएसआई विक्रम को सौंपी गई है। इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में सारंगपुर के ही अवतार सिंह और नायब सिंह व अन्य को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

इनके खेतों में भी 27 अक्तूबर को पराली जलाने के साक्ष्य मिले थे। इस मामले की तफ्तीश एसआई कर्मचंद कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में सरकारी आदेशों की अवहेलना, पर्यावरण दूषित करना 223(ए) व 280 और पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें