फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला डॉक्टर की शिकायत पर पति के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी निवासी एक महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना व होम्योपैथिक क्लीनिक तहस-नहस करने और सोने के जेवर हड़पने के भी आरोप लगाए हैं। कैथल की रहने वाली पीड़िता निर्मला कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2016 में उनकी शादी नरेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि पति पर पहले से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज है। जब निर्मला ने इस बारे में पूछा तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उनके पिता और भाई की मृत्यु के बाद पति ने आर्थिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बीती मार्च में आरोपी नरेश ने उसका होम्योपैथिक क्लीनिक पूरी तरह तोड़ दिया, इससे वह आर्थिक रूप से टूट गई। आरोपी ने उनके 10.8 ग्राम सोने के जेवर और 63 हजार रुपये की नकदी भी अपनी मां को दिलवा दिए और वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपी पति उसकी बेटी को भी डरा-धमकार अपने साथ ले गया है और वो किराए के कमरे में रहने को मजबूर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें