फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भकियू चढूनी और शहीद भगत सिंह गुट के बड़े चेहरों पर फिर प्राथमिकी

विज्ञापन
अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी की फोटो जारी: पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
तीनों नेताओं पर शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में भी दो एफआईआर थी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। वीरवार को जग्गी सिटी सेंटर के सामने जीटी रोड जाम करने के मामले में पुलिस ने किसान नेताओं पर भी शिकंजा कस दिया है। किसान आंदोलन से चर्चा में आए संगठनों के नेताओं को भी पुलिस ने आरोपियों में शामिल किया है। इनमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी, जय सिंह जलबेड़ा, नवदीप जलबेड़ा शामिल हैं। इन तीनों नेताओं पर शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में भी दो प्राथमिकी दर्ज की गईं थी जिसमें कोर्ट में सुनवाई के बाद एक केस से हत्या के प्रयास की धारा को हटा दिया था। दोनों मामले विचाराधीन हैं।
वहीं अब यह दो मामले और नए दर्ज किए गए हैं, जोकि किसान नेताओं की मुसीबत बढ़ाएंगे। वहीं पहले किसान आंदोलन से चर्चा में आए वाटर केनन बॉय नवदीप जलबेड़ा अभी जमानत पर हैं। अब इन दो एफआईआर में नाम आने से उनकी मुश्किल और बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के नेताओं को भी एफआईआर में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी में थे प्रदर्शनकारी

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से कई बार वार्ता की गई। इस बातचीत में नतीजा तो सकारात्मक निकल रहा था, मगर बार-बार कुछ लोग काम खराब कर दे रहे थे। इस कारण से रात तक बात नहीं बन सकी। हमें जानकारी मिली थी कि प्रदर्शनकारी जीटी रोड पर पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वह और ट्रैक्टर ट्रालियों को बुलाने की योजना पर काम कर रहे थे। इसके साथ ही टैंट लगाने की योजना थी। इसी कारण प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की गई।

अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी की फोटो जारी: पुलिस पीआरओ

अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी की फोटो जारी: पुलिस पीआरओ

अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी की फोटो जारी: पुलिस पीआरओ

अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी की फोटो जारी: पुलिस पीआरओ

अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए प्रदर्शनकारी की फोटो जारी: पुलिस पीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें