फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जगाधरी गेट पर मारपीट, चार दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मारपीट में चार दोस्त घायल हो गए। अस्पताल से उपचार के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दाल बाजार निवासी पारूल कुमार उर्फ हन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पारूल ने बताया कि वह घर पर ही फोटोग्राफी एडिटिंग का काम करता है। वर्ष 2021 में उसने शिवम की शादी का एलबम तैयार किया था। इस कारण उसकी शिवम से बातचीत होती रहती थी और वह उसके घर भी आया करता था।
विज्ञापन

29 जुलाई को रात लगभग 10 बजे शिवम ने फोन किया कि तू जगाधरी गेट पर आ जा, तुझसे कोई बात करनी है, इसके बाद वह तैश में आ गया और बहस हो गई, इसके कुछ देर बाद वो शिवम से मिलने के लिए घर से निकल गया तो उसके साथ गली में खड़ा गौतम मिला और वह भी उसके साथ चल पड़ा। जब वह जगाधरी गेट पहुंचे तो वहां शिवम के साथ खड़े लड़कों ने उस हमला कर दिया। जब उसके दोस्त ने गौतम ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। कुछ देर बाद उसका दोस्त ललित जब एक्टिवा सहित मौके से गुजरा तो वह मारपीट को देखकर रुक गया, उसने जैसे ही उससे बात की तो शिवम व उसके अन्य साथियों ने ललित पर हमला कर दिया। सूचना पर जब ललित का चचेरा भाई रोबिन मौके पर पहुंचा तो उसे भी मारपीट करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें