फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हीं परियों के साथ अस्पताल में मनाई लोहड़ी

Thu, 14 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में 13 जनवरी का दिन विशेष रहा। एक तो लोहड़ी का त्योहार और दूसरा करीब 24 घंटे में 15 बेटियों का जन्म। अस्पताल कर्मचारियों ने भी नई परंपरा का आगाज करके बेटियों के परिजनों के साथ लोहड़ी मनाई। प्रसूति विभाग ने लोहड़ी तो मनाई साथ ही बेटियों को उपहार भी दिए। यह पहला मौका है, जबकि अस्पताल में लोहड़ी वाले दिन जन्मी बेटियों के परिवार संग लोहड़ी की खुशियां साझा की गईं। सुबह से ही अस्पताल में बेटियों की लोहड़ी मनाने के लिए प्रसूति विभाग तैयारियों में जुटा था। सुबह से इन बेटियों के परिजनों में भी इस लोहड़ी का उत्साह देखते ही बनता था। अस्पताल के स्टाफ द्वारा अनोखी परंपरा अस्पताल में चर्चा का विषय बनी रही। अस्पताल में मूंगफली और रेवड़ी बांटकर लोगाें ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


नवजात बेटियों को उपहार में दिए कपड़ेअस्पताल में आरएमओ डा. बलविंद्र कौर ने बताया कि बुधवार को लोहड़ी पर्व को लेकर सभी महिलाएं और कर्मचारी एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दे रहे थे। लेकिन उन्होंने भी प्रसूति विभाग के स्टाफ सहित मिलकर बीती रात हुई 15 नवजात बेटियों की लोहड़ी मनाने की विचार बनाया, जिसका नाम दिया गया बेटियों की लोहड़ी। लोहड़ी मनाने का उद्देश्य समाज में बेटियों को बेटों के समान आदर, सत्कार और उन्नति के अवसर का संदेश देना है। तभी नवजात बेटियों के लिए शॉपिंग कर बाजार से नए सूट खरीदे गए। सभी  बच्चियों की माताओं को सीएमओ डॉक्टर विनोद गुप्ता की अगुवाई में पीएमओ डॉक्टर मनीषा अग्रवाल सहित स्टाफ ने बधाई दी। सभी माताओं ने भी बेटियों की लोहड़ी मनाने के लिए उनका धन्यवाद किया। 
बेटियों की भी होगी लोहड़ी आरएमओ डॉ. बलविंद्र कौर ने बताया कि बुधवार सुबह जब प्रसूति विभाग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों की लोहड़ी मनाने की तैयारी कर रहा था। तभी एक महिला ने उनको कहा कि लोहड़ी तो बेटों की होती है। उसी दौरान उन्होंने महिला को कहा कि अस्पताल में आज से बेटों की नहीं बल्कि बेटियों की भी लोहड़ी मनाई जाएगी, जिससे बेटियां भी बेटों के समान अपने अधिकार हासिल कर अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगी। पीएमओ डॉ. मनीषा अग्रवाल, आरएमओ डा. बलविंद्र कौर ने भी बेटियों को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अस्पताल के डा. सुनील, हरिंदर सहित अन्य स्टाफ नर्स भी मौजूद रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें