बीडी फ्लोर मील के पीछे स्थित इलाके में रहने वाले एक युवक ने पिता की डांट के बाद फिनाइल पी ली जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को तुरंत सिविल अस्पताल कैंट लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घर पर ही पिता की बेटे के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर पिता ने अपने बेटे को डांट दिया। जिस वजह से बेटे ने फिनाइल पी ली। फिनाइल पीने के बाद बेटे की हालत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत कैंट सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। इलाका पुलिस का कहना है कि इस मामले में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।