फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से वाया अंबाला, पंजाब पहुंचता था ड्रग्स

Mon, 20 Jun 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्रों की कमी के कारण हो रही है मौतें - फोटो : Reuters
विज्ञापन
पिछले दिनों अंबाला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग माफिया के एक नशा तस्कर को बीस किलो सौ ग्राम गांजे के साथ नेशनल हाईवे शाहबाद-अंबाला रोड पर एक ढाबे के पास से काबू किया था। क्राइम ब्रांच ने इसे दो दिन की रिमांड पर लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान आरोपी टैक्सी चालक सावन ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। जिसमें ये बात भी सामने आई कि आरोपी टैक्सी चालक दो बार पहले भी गाजियाबाद से सलीम नाम के व्यक्ति से ड्रग्स की कंसाइनमेंट लेकर पंजाब छोड़कर आया है। इस बार उसकी कंसाइनमेंट अंबाला के लिए थी और इसके दस हजार रुपये में सौदा हुआ था। लेकिन ये आरोपी अंबाला क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया।

सड़क पर खड़े-खड़े ही मिल जाता था नशा
टैक्सी चालक ने रिमांड के दौरान बताया कि वह एक प्राइवेट टैक्सी चलाता था और उसका रूट अंबाला से दिल्ली व अन्य आसपास इलाकों तक होता था। वे जब भी दिल्ली जाता, तो वह गाजियाबाद पहुंचता। उसे वहीं सड़क किनारे खड़े रहने को कहा जाता। वहीं एक व्यक्ति जो अपने आपको सलीम बताता था, उसके पास आता और उसे एक एक बैग पकड़ाता था। उस बैग में ड्रग्स होती थी। संबंधित व्यक्ति उसे उस जगह का ठिकाना भी बता देता था, जहां उसने जाकर अपनी टैक्सी खड़ी करनी होती थी।
विज्ञापन

बैग लेकर टैक्सी चालक गाजियाबाद से चलता था और पंजाब व हरियाणा के विभिन्न शहरों में बताई गई जगह पर जाकर अपनी टैक्सी खड़ी कर देता था। वहीं एक अन्य व्यक्ति उस तक पहुंचता था और टैक्सी चालक से ड्रग्स की डिलीवरी लेकर आगे नशे को सप्लाई कर देता था। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि इस बार ड्रग्स की कंसाइनमेंट अंबाला के लिए थी और इस काम के लिए उसे दस हजार रुपये दिए गए थे। उसे बस गाजियाबाद से ड्रग्स की कंसाइनमेंट अंबाला तक अपनी टैक्सी तक लानी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है और गाजियाबाद में जाकर भी इस मामले की तफ्तीश की जा रही है।

आरोपी से जो भी खुलासे हुए हैं, उस पर पुलिस जांच कर रही है। सलीम नाम का व्यक्ति गाजियाबाद से टैक्सी चालक सावन को ड्रग्स की कंसाइनमेंट पकड़ाता था, जिसे टैक्सी चालक ने आगे उसकी बताई जगह तक पहुंचानी होती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-विक्रम कपूर, डीसीपी, क्राइम ब्रांच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें