फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोल्ड ड्रिंक उधार मांगी तो पिता-बच्चे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नदी मोहल्ला में एक दुकानदार ने कोल्ड ड्रिंक लेने के आए व्यक्ति और बच्चे के थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं रॉड से व्यक्ति पर हमला कर दिया। शोर सुनकर व्यक्ति की पत्नी आई तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने घायल सुच्चा सिंह की शिकायत पर दुकानदार कपिल कालड़ा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंबाला सिटी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए सिटी के नदी मोहल्ला निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि 26 मई को वह रात के समय पड़ोस में कपिल कालड़ा की दुकान पर बच्चों के लिए कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए गया था और पर्स घर पर ही रह गया था। गूगल पे चलाने की कोशिश की तो नेटवर्क नहीं चल रहा था।
बच्चा जिद करने लगा तो दुकानदार से उधार करने के लिए अनुरोध किया। इतना कहते ही दुकानदार ने बहस शुरू कर दी और गालियां देने लगा। जब गाली देने से मना किया तो मुंह पर थप्पड़ मार दिया और देखते ही देखते दुकान में रखी रॉड से सिर पर वार किया। बाजू आगे करने पर उसमें फ्रेक्चर आ गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर छुडवाया। जैसे ही पत्नी भी मौके पर आई तो दुकानदार ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और बच्चे को भी थप्पड़ मारा। डायल-112 को मौके पर बुलाया और सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें